Asar Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai । असर की नमाज की रकात

आज यहां पर आप Asar Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai इसका जवाब जानेंगे हमने यहां पर असर की नमाज की रकात को बहुत ही आसान और डिटेल्स में बताया है जिसे आप बहुत ही आसानी से समझ जाएंगे।

इसे पढ़ने के बाद आप आसानी से समझ जाएंगे कि असर की नमाज में कितनी रकात फर्ज कितनी रकात सुन्नत या कोई और रकात होती है इसीलिए आप इस लेख को ध्यान से पुरा पढ़ें और समझें।

Asar Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai

असर की नमाज में 8 रकात होती है सबसे पहले 4 रकात सुन्नत फिर 4 रकात फर्ज होती है पहले सुन्नत मुअक्किदह इसके बाद फर्ज होती है।

  • 4 रकात सुन्नत
  • 4 रकात फर्ज
नमाज का नामअसर की नमाज
कुल रकात8 रकात
फर्ज़ की रकात4 रकात
सुन्नत की रकात4 रकात

यहां तक तो आपने यह जाना कि असर की नमाज में रकातों की तादाद 8 होती है, लेकिन हम सब को यह भी जानना जरूरी है कि कब और कौन सी रकात पढ़ें।

हम यह जानें बगैर नमाज मुकम्मल नहीं कर सकते कि पहले असर की नमाज में कौन सी रकात अदा करें और कौन सी रकात बाद में।

Must Read: Asar Ki Namaz Ka Tarika

आप नीचे पढ़ते चलिए क्योंकी हमने नीचे इस बात को बताया है कि असर की नमाज में कैसे और कब कितनी रकात पढ़ें तो ध्यान से पढ़ें।

Asar Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai

असर की नमाज में कितनी रकात सुन्नत होती है?

असर की नमाज में 4 रकात सुन्नत होती है सबसे पहले असर का वक्त हो जाए तो 4 रकात सुन्नत नमाज एक सलाम में मुकम्मल करें।

जब असर का वक्त हो जाए या मस्जिद की अजान असर की नमाज के लिए कानों तक आ जाए तो सबसे पहले इसी4 रकात को मुकम्मल करें।

आप औरत जमात से हैं तो इसे घर पे ही अदा कीजिए लेकीन पुरूष हैं तो जहां भी मस्जिद हो वहां पर तशरीफ़ ले जाएं और इस 4 रकात की सुन्नत नमाज पहले अदा करें।

आप भी जानते होंगे कि हम सभी मज़हब ए इस्लाम भाइयों के लिए मस्जिद में ही नमाज अदा करना दुरूस्त करार दिया गया है।

असर की नमाज में कितनी रकात फर्ज होती है?

असर की नमाज में 4 रकात फर्ज होती है और इस 4 रकात की फर्ज नमाज को एक सलाम में ही पढ़ कर पुरा यानी मुकम्मल किया जाता है।

यानी इस 4 रकात की नमाज के लिए आप एक ही बार पुरा 4 रकात की नियत करना चाहिए और सलाम फेर कर एक ही बार में इसे पुरा भी करना है।

आप इस 4 रकात की फर्ज नमाज को दो तरीकों से पढ़ सकते हैं पहला तन्हा 4 रकात फर्ज पुरा कर सकते हैं और दुसरा तरीका जमात के साथ बट जमात से पुरूष पढ़ सकते हैं।

मस्ज़िद में असर की 4 रकात फर्ज नमाज जमात के साथ पढ़ाई जाती है आप मस्जिद में जाएं तो इस 4 रकात की फर्ज नमाज को जमात के साथ ही पढ़ कर मुकम्मल करें।

अगर आप औरत हैं तो इस 4 रकात की फर्ज को अकेले ही अदा करेंगे इसके बाद आपकी यहां तक असर की पुरी रकात मुकम्मल हो जाएगी।

असर की नमाज में कितनी रकात नफ्ल होती है?

असर की नमाज में नफ्ल नहीं होती मतलब असर की नमाज में नफ्ल नमाज का शरीयत में हुक्म नहीं है आप चाहें तो अपने से 2 रकात या ज्याद पढ़ सकते हैं।

असर में 8 रकात ही सुन्नत और फर्ज नमाज की हुक्म है लेकीन आप चाहें तो नफ्ल भी पढ़ सकते हैं ऐसे बंदे हमारे रब को बहुत पसन्द है।

आप भी शायद जानते होंगे कि नफ्ल नमाज कभी भी किसी वक्त सिवाए मकरूह वक्त के अलावा पढ़ सकते हैं यहां पर भी यही रूल लागू होता है।

असर की नमाज में 8 रकात कौन कौन सी होती है?

असर की नमाज में 8 रकात में से 4 रकात सुन्नत और 4 रकात फर्ज नमाज होती है यहां पर सुन्नत में सुन्नत मुअक्किदह पढ़ी जाती है।

कभी ऐसा भी होता है कि आप मस्जिद में दाखिल उस वक्त हुए जब फर्ज जमात के साथ अदा की जा रही हो तो आप भी इसमें शामिल हो जाएं।

पहले पढ़ी जाने वाली 4 रकात की सुन्नत को आप जमात के बाद भी पढ़ सकते हैं इस तरह भी आपकी नमाज हो जाएगी तो छोटी छोटी बातों का ध्यान रखें।

असर की नमाज की रकात इस तरह पुरा करें

  • पहले 4 रकात सुन्नत पढ़ें।
  • फिर 4 रकात फर्ज पढ़ें।

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि असर की नमाज की रकात कितनी होती है और कौन सी नमाज को कब पढ़ना चाहिए हमने यहां पर पुरा इल्म आसान और साफ़ लफ्ज़ों में लिखा था जिसे आप आसानी से समझ जाएं और फिर दिक्कत न आए।

अगर आपको कहीं पर कुछ समझने में दिक्कत आ रही हो या कहीं पर कुछ गलत लगा हो तो भी कॉमेंट करके हमें इन्फॉर्म करें ताकि हम अपनी गलतियां सुधार सकें हम सब से छोटी बड़ी गलतियां होती रहती है इस के लिए आप को हम सब का रब जरूर अज्र देगा इंशाल्लाह तआला।

My name is Muhammad Ittequaf and I'm the Editor and Writer of Namazein. I'm a Sunni Muslim From Ranchi, India. I've experience teaching and writing about Islam Since 2019. I'm writing and publishing Islamic content to please Allah SWT and seek His blessings.

1 thought on “Asar Ki Namaz Ki Rakat Kitni Hoti Hai । असर की नमाज की रकात”

Comments are closed.