Azan Ke Baad Ki Dua In Hindi । अज़ान के बाद की दुआ हिंदी, अरबी और इंग्लिश में

आज यहां पर आप एक रहमत व बरकत बहुत ही ख़ास दुआ यानी कि Azan Ke Baad Ki Dua In Hindi में जानेंगे हमने यहां पर अज़ान के बाद की दुआ हिंदी के साथ साथ अरबी और इंग्लिश में भी बताया है।

जिसे आप आसानी से पढ़ कर दिलो जेहन में बसा कर हमेशा अज़ान के बाद दुआ पढ़ कर खुशनुदी हासिल करेंगे यकीनन इसके बाद फिर आपको कहीं भी अज़ान के बाद की दुआ नहीं खोजनी पड़ेगी तो आप यहां ध्यान से पढ़ें।

Azan Ke Baad Ki Dua In Hindi

अल्लाहुम्मा रब्बा हाजिहिद दाअवतित ताम्मति वस्सलातिल काइमति आति सय्यिदिना मुहम्मदानिल वसि‌लत वल फजी ल त वद्दरजतल रफीअता वबअस्हु मकामम महमुदनिल् लजी व अत्तहू वरजक्ना शफा अतहू यौमल क़ियामति इन्नका ला तुख्लिफुल मीआद

Azan Ke Baad Ki Dua In Hindi

Azan Ke Baad Ki Dua In Arabic

اللَّهُمَّ رَبَّ ھٰذِہِ الدَّعْوَةِ التَّآمَّةِ وَالصَّلٰوةِ الْقَآئِمَةِ اٰتِ سَيِّدِنَا مُحَمَّدَنِ الْوَسِیْلَةَ وَسِيلَةٌ وَالْفَضِیْلَةَ وَالدَّرَجَتَہ الرَّفِیٌعَتَہ وَابْعَثْہُ مَقَامًا مَّحْمُوْدَنِ الَّذِیْ وَعَدْتَّہ وَر زُکنا شَفاعَتَھُ یَوٌمَ الٌقِیٰمَتہِ اِنَّکَ لَا تُخٌلِفُ الٌمِیٌعَاد

Azan Ke Baad Ki Dua In Arabic

Azan Ke Baad Ki Dua In English

Allahumma Rabbaa Hazihid Da’awteet Tammati Wassalaatil Qaaeemati Aati Sayyidina Muhammadaneel Waseelata Wal Fazilata Waddarjatal Rafi’ataa Waba’asahoo Makaamam Muhammadaneel Lazee Wa Attahu Warajakna Shafaa Atahoo Yaumal Qiyamati Innaka Tukhaliful Miaad

Azan Ke Baad Ki Dua In English

Azan Ke Baad Ki Dua Ka Tarjuma

ऐ अल्लाह इस दुआए ताम नमाज बरपा होने वाले के मालिक तू हमारे सरदार मुहम्मद सल्लल्लाहु तआला अलैही वस्सलम को वसीला और फज़ीलत और बलन्द दर्जा अता कर और उनको मकामे महमूद में खड़ा कर जिसका तूने वअदा किया है बेशक तू वादे के खिलाफ नहीं करता।

अज़ान के बाद की दुआ कैसे पढ़ें?

  • अज़ान जब मुकम्मल हो जाए तो पहले एक दफा दुरूदे इब्राहिम या कोई भी एक दुरूद पाक पढ़ें।
  • इसके बाद यहां पर जो हमने अज़ान के बाद की दुआ बताई इसे एक मरतबा पढ़ें।
  • इसके बाद अपने मुताबिक़ सुन्नत व हदीस से या कोई जायज़ दुआ को पढ़ें।

अजान के वक्त क्या पढ़ना चाहिए?

आपने अभी तक सिर्फ यह जाना की अज़ान के बाद दुआ पढ़ना चाहिए लेकिन अज़ान के वक्त भी आप सिर्फ़ अज़ान का जवाब दे सकते हैं इस तरह:

  1. अज़ान:- अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
  2. जवाब:- अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
  1. अज़ान:- अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
  2. जवाब:- अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
  1. अज़ान:- अशहदु अंल्लाइलाहा इल्लल्लाहु
  2. जवाब:- अशहदु अंल्लाइलाहा इल्लल्लाहउ
  1. अज़ान:- अशहदु अंल्लाइलाहा इल्लल्लाहु
  2. जवाब:- अशहदु अंल्लाइलाहा इल्लल्लाहउ
  1. अज़ान:- अशहदु अन्ना मुहम्मदर रसुलल्लाह
  2. जवाब:- अशहदु अन्ना मुहम्मदर रसुलल्लाह
  1. अज़ान:- अशहदु अन्ना मुहम्मदर रसुलल्लाह
  2. जवाब:- अशहदु अन्ना मुहम्मदर रसुलल्लाह
  1. अज़ान:- हय्या अलस्सल्लाह
  2. जवाब:- लाहौ ला कुव्व ता इल्ला बिल्लाह
  1. अज़ान:- हय्या अलस्सल्लाह
  2. जवाब:- लाहौ ला कुव्व ता इल्ला बिल्लाह
  1. अज़ान:- हय्या अलल फलाह
  2. जवाब:- लाहौ ला कुव्व ता इल्ला बिल्लाह
  1. अज़ान:- हय्या अलल फलाह
  2. जवाब:- लाहौ ला कुव्व ता इल्ला बिल्लाह
  1. अज़ान:- अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
  2. जवाब:- अल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर
  1. अज़ान:- ला इल्लाहा इल्लल्लाहु
  2. जवाब:- ला इल्लाहा इल्लल्लाहु

अज़ान से जुड़ी ज़रूरी मसाईल

  • अज़ान के वक्त बातों में मशगूल नहीं रहना चाहिए ऐसा करने वालों पर मआजअल्लाह खात्मा बुरा होने का खौफ है।
  • रास्ता चल रहा था कि अज़ान की आवाज़ आई तो उतनी देर खड़ा हो जाये और जवाब दे।
  • जब मुअज्जिन अश्हदु अन मुहम्मदुर रसुलुल्लाह कहे तो सुनने वाला दुरूद शरीफ़ पढ़े।
  • और मुस्तहब है कि अंगुठों को बोसा देकर आंखों से लगा ले।
  • जब अज़ान हो तो उतनी देर के लिए सलाम कलाम और जवाबे सलाम तमाम अशगाल रोक दें।
  • यहां तक कि कुरआन मजीद कि तिलावत में अज़ान कि अवाज आये तो तिलावत रोक दें।
  • खूत्बे कि अज़ान का जवाब जबान से देना मुक्तदियों को जायज नहीं।

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप भी अज़ान के बाद की दुआ और दुआ पढ़ने का सही तरीका भी जान ही गए होंगे साथ ही अज़ान से जुड़ी ज़रूरी बातें भी आपको समझ आई होगी हमने यहां अपने तरफ़ दुआ के साथ साथ से सभी बातों को आसान लफ्ज़ों में बयां की जिसे आप आसानी से समझ जाएं।

अगर इसे पढ़ने के बाद कुछ बातों को समझने में दिक्कत आ रही हो या कोई दुसरा डाउट हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें साथ ही जरूरत के मुताबिक ज्यादा से ज्यादा इस अज़ान के बाद की दुआ को शेयर करके अपने नामाए आमाल में नेकियों का इज़ाफा करें शुक्रिया।

My name is Muhammad Ittequaf and I'm the Editor and Writer of Namazein. I'm a Sunni Muslim From Ranchi, India. I've experience teaching and writing about Islam Since 2019. I'm writing and publishing Islamic content to please Allah SWT and seek His blessings.

2 thoughts on “Azan Ke Baad Ki Dua In Hindi । अज़ान के बाद की दुआ हिंदी, अरबी और इंग्लिश में”

Comments are closed.