Ayatul Kursi In Hindi । आयतुल कुर्सी हिंदी, अरबी और इंग्लिश में

आज यहां पर आप एक बहुत ही रहमत व बरकत भरी आयत यानी कि Ayatul Kursi In Hindi में जानेंगे हमने यहां आयतुल कुर्सी हिंदी के साथ साथ अरबी और इंग्लिश जबान के बहुत ही साफ़ लफ्ज़ों में बताया है।

जिसे आप पढ़कर आसानी से अपने जेहन में भी बसा लेंगे और ज़रूरत पर इसे पढ़ कर खुशनुदी हासिल करेंगे यहां पर आपको आयतुल कुर्सी की फजीलत और हर चीज़ जानने को मिलेगी तो आप ध्यान से पुरा पैग़ाम पढ़ें।

Ayatul Kursi In Hindi

अल्लाहु ला इलाहा इल्लाहु वल हय्युल कय्युम
ला तअखुजुहू सि नतंव वला नौम
लहु मा फिस्समा वाति वमा फिल अर्द
मन जल लजी यशफउ इन्दहु इल्ला बि इजनिह
यअलमु मा बैना अयदिहिम वमा खल फहुम
वला युही तूना बिशैइम मिन इलमिही इला
बिमा शा अ वसिया कुरसिय्यु हुस्समावाति वल अर्द
वला य उ दुहू हिफ्जु हुमा व हुवल अलिय्युल अजिम

Ayatul Kursi In Hindi
Ayatul Kursi In Hindi

Ayatul Kursi In Arabic

اللَّهُ لَا إِلَٰهَ إِلَّا هُوَ الْحَيُّ الْقَيُّومُ
لَا تَأْخُذُهُ سِنَةٌ وَلَا نَوْمٌ
لَهُ مَا فِي السَّمَاوَاتِ وَمَا فِي الْأَرْضِ
مَنْ ذَا الَّذِي يَشْفَعُ عِنْدَهُ إِلَّا بِإِذْنِهِ
يَعْلَمُ مَا بَيْنَ أَيْدِيهِمْ وَمَا خَلْفَهُمْ
وَلَا يُحِيطُونَ بِشَيْءٍ مِنْ عِلْمِهِ إِلَّا
بِمَا شَاءَ وَسِعَ كُرْسِيُّهُ السَّمَاوَاتِ وَالْأَرْضَ
وَلَا يَئُودُهُ حِفْظُهُمَا وَهُوَ الْعَلِيُّ الْعَظِيمُ

Ayatul Kursi In Arabic

Ayatul Kursi In English

Allahu La-ilaha illahu wal Hayyul Quayyum
La Taakhujuhu Si Natanw Walaa Naum
Lahu Maa Fissamawati Wamma Fil Ard
Man Zal Lajji Yashfau Indahu illa Bi eeznih
Ya’Almoo Maa Baina Aydihim Wamaa Khal Fahoom
Walaa Yuhi Toona Bishai’yeim Min ilmihi
ila Bima Sha A’wasiya Kurssiyu Hussamawati Wal Ard
Walaa Ya U’duhu Hifju Humma Wa Huwal Aliyyul Azim

Ayatul Kursi In English

Ayatul Kursi Ka Tarjuma

जिसके सिवा कोई मा’बुद नहीं वोह आप जिन्दा और औरों को काइम रखने वाला उसे न झपकी आए न नींद उसी का है जो कुछ आसमानों में है और जो कुछ जमीन में वोह कौन है जो उस के यहां सिफ़ारिश करे बे उस के हुक्म के जानता है जो कुछ उन के आगे है और जो कुछ उन के पीछे और वोह नहीं पाते उस के इल्म में से मगर जितना वोह चाहे उस की कुर्सी में समाए हुए हैं आसमान और जमिन और उसे भारी नहीं इन कि निगहबानी और वोही है बुलन्द बड़ाई वाला

आयतुल कुर्सी की फजीलत

  • एक हदीस शरीफ में है कि आयतुल कुर्सी कुरान ए पाक की तमाम आयतों में बहुत ही अज़मत वाली आयत है।
  • आयतुल कुर्सी कुरान ए पाक की तमाम आयतों से अफ़ज़ल आयत है इसे पढ़ने से घरों में शैतान नहीं रहते।
  • जो कोई रात में सोते वक्त आयतुल कुर्सी पढ़ेगा तो अल्लाह उसे पुरी रात बुरी बलाओं से हिफाजत फरमाएगा।
  • इसके साथ साथ उसके घर और साथ ही अगल बगल के घरों को महफूज़ फरमा देगा।
  • हर नमाज़ के बाद आयतुल कुर्सी पढ़ने वाला दुनियां से रूखसत पा कर जन्नत में दाखिल होगा।
  • इसी तरह पढ़ने वाले पर किसी तरह का शैतानी हराकात होने का अंदेशा भी नहीं रहता।
  • हम सब अपनी मोहताज़ी भी दूर करने के लिए आयतुल कुर्सी हर रोज़ पढ़ा करते हैं।
  • घर में कारोबार में बरकत और नज़र से बचने के लिए आयतुल कुर्सी पढ़ने के साथ साथ लिख कर लगाते हैं।
  • सुबह, शाम बिस्तर पर लेटते वक्त आयतुल कुर्सी और इसके बाद की दो आयत पढ़ने से चोर और आग से निजात मिलती है।
  • अगर मकान में सबसे ऊंचे जगह पर लिख कर आयतुल कुर्सी कतबा आवेज़ा यानी अच्छी नियत से रखा जाए तो उस घर में कभी फाका न होगा।
Must Know
Dua E Qunoot In Hindi
Surah Fatiha In Hindi
Surah Yaseen In Hindi

अंतिम लफ्ज़

मेरे प्यारे मोमिनों अब तक तो आप भी इस खुबसूरत आयत यानी आयतुल कुर्सी जानने और पढ़ने के साथ साथ याद भी कर लिए होंगे हमने यहां पर तीनों मशहूर भाषाओं में इस लिए लिखा जिसे आप अपने पसंदीदा भाषा में सही से पढ़ कर हमेशा के लिए दिल व जेहन में बसा सकें।

अगर इसे मुकम्मल पढ़ने के बाद कोई डाउट रह गई हो तो आप हमसे कॉमेंट करके ज़रूर पूछें साथ ही सभी लोगों तक शेयर भी ज़रूर करें ऐ अल्लाह यहां हमें आयतुल कुर्सी पढ़ने या लिखने में एक लफ्ज़ एक हर्फ या फिर एक नुक्ते का भी गलती हुई हो तो अपने रहमो करम से माफ़ अता फरमा।

My name is Muhammad Ittequaf and I'm the Editor and Writer of Namazein. I'm a Sunni Muslim From Ranchi, India. I've experience teaching and writing about Islam Since 2019. I'm writing and publishing Islamic content to please Allah SWT and seek His blessings.